HomeHealthमहिला के शरीर में कितना खून होना चाहिए?

महिला के शरीर में कितना खून होना चाहिए?

शरीर के वजन के अनुसार शरीर में रक्त की मात्रा का अनुमान लगाया जाता है। रक्त शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। इससे सभी अंगों को कार्य करने में सहायता मिलती है। खून की सही मात्रा शरीर के लिए बहुत आवश्यक होती है। इसकी मात्रा शरीर में वजन, उम्र और लिंग पर निर्भर करती है। इसकी कमी से शरीर में कमजोरी आने की संभावना होती है साथ ही केई अन्य समस्याएँ भी हो सकती है। हर व्यक्ति में अलग-अलग मात्रा में खून पाया जाता है तथा रक्त में कई चीजों मौजूद होती है जैसे हिमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स आदि। खून की मात्रा जानने के लिए बुल्ड टेस्ट किया जाता है तथा हीमोग्लोबिन की मात्रा के आधार पर यह पता लगाया जाता है कि शरीर में सही मात्रा में खून है या नहीं। आइये आज हम आपको बताते हैं की महिला के शरीर में कितना खून होना चाहिए?

महिला के शरीर में कितना खून होना चाहिए?

किसी भी महिला के शरीर में खून की मात्रा 4-5 लीटर होनी चाहिए। महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 12.0 से 15.5 ग्राम प्रति लीटर होती है। इसकी कमी से अत्यधिक रक्तस्राव, ल्यूकेमिया, लीवर संबंधित रोग, हाइपोथायराइड और किडनी संबंधी रोग हो सकते हैं। किसी भी महिला के शरीर में 12 से 16 ग्राम हीमोग्लोबिन होना सामान्य बात है। यह आकड़ा गर्भवती महिला के लिए अलग होता है। गर्भवती महिला में औसतन 12 ग्राम खून की मात्रा होना सामान्य है। गर्भवती महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 11 से 15 ग्राम होना सामान्य है। यह इसलिए होता है क्योंकि गर्भावस्था के दौरान रेड ब्लड सेल की संख्या कम हो जाती है। आज की महिलाओं में सिर्फ 8 ग्राम ही खून होता है जो सर्जरी करने में खतरा बन सकता है।

खून की कमी के लक्षण

शरीर में खून की कमी के लक्षण बहुत कमजोर और थका हुआ महसूस करना, धड़कन तेज़ होना, त्वचा का पीला पड़ना, चक्कर आना या बेहोशी, साँस की समस्या होना आदि हैं। इसके अलावा हीमोग्लोबिन की कमी से भी कई कठिनाइयां आ सकती हैं। इन्ही में से एक एनीमिया है। इस स्थिति में थकान, कमजोरी, त्वचा का पीलापन, सांस लेने में दिक्कत, चक्कर आना, सीने में दर्द, हाथ-पैरों में ठंडक, सिर दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। गर्भवती महिलाओं में एनीमिया होने वाले बच्चे के लिए खतरा हो सकता है।

शरीर में खून कैसे बढाएं

जीवनशैली में परिवर्तन कर हिमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा सकता है, यदि किसी व्यक्ति को हिमोग्लोबिन की कमी हो जाती है तो उसे चिकुंदर, टमाटर, खजूर, किशमिश, अंजीर, हरी सब्जियां खाना चाहिए तथा प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए साथ ही नशे से दूर रहना चाहिए। तम्बाकू, शराब, गुटके का सेवन नहीं करना चाहिए यह रक्त की गुणवता को कम कर सकते हैं और व्यक्ति को कई तरह की बीमारियाँ हो सकती है।

यह भी पढ़ें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read