HomeDharmaबड़ा है इसका महत्व, जानिए तुलसी में दूध चढ़ाने से क्या होता...

बड़ा है इसका महत्व, जानिए तुलसी में दूध चढ़ाने से क्या होता है?

हिन्दू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। तुलसी को देवी के रूप में पूजा जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार हर घर में तुलसी का पौधा होना ही चाहिए। इस पौधे के प्रति बड़ी श्रद्धा रखते हुए प्रत्येक घर में तुलसी की पूजा की जाती है। प्रतिदिन इस पौधे पर जल आदि भी चढ़ाया जाता है। साथ ही तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाना भी शुभ माना गया है। आइये जानते है कि तुलसी में दूध चढ़ाने से क्या होता है?

तुलसी में दूध चढ़ाने से क्या होता है ?

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत महत्व दिया गया है और यह देवता के समान है क्योंकि तुलसी को धन की देवी अर्थात देवी लक्ष्मी का रूप माना गया है। जब आपके जीवन में कोई आर्थिक समस्या चल रही है तो देवी लक्ष्मी के रूप में तुलसी के पौधे की पूजा और तुलसी से संबंधित उपाय करने से आपको अवश्य लाभ होगा।

जिस घर में तुलसी की पूजा पाठ की जाती है उस घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। तुलसी की पूजा करने से माता लक्ष्मी तथा भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। प्रतिदिन तुलसी में जल अर्पण कर के दीपक लगाना चाहिए। जिस तरह तुलसी पर जल चढ़ाने की प्रथा है उसी प्रकार कच्चा दूध भी तुलसी को चढ़ाया जाता है। तुलसी पर जल में कच्चा दूध मिला कर अर्पित करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं तथा आपकी हर समस्या से रक्षा करते हैं। हर गुरुवार के दिन तुलसी पर कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए।

तुलसी के नियम

  • तुलसी को हमेशा ईशान कोण में ही लगाना चाहिए।
  • तुलसी का पौधा हमेशा खुली जगह अर्थात घर की छत, बालकनी, या गार्डन में होना चाहिए घर के अंदर इसे न रखे।
  • तुलसी के पौधे को कभी भी अशुद्ध हाथों या गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे बहुत नाराज हो सकती हैं।
  • तुलसी के पौधे कभी भी किचन या बाथरूम के पास नहीं रखना चाहिए। आप पूजा कक्ष की खिड़की के पास तुलसी का पौधा रख सकते हैं।
  • तुलसी पर एकादशी तथा रविवार को जल नही चढ़ाना चाहिए।
  • तुलसी के पत्तो को गणेश जी तथा शंकर भगवान को नही चढ़ाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read