HomeHealthरोजाना ब्रश करने के बावजूद भी मुंह से बदबू आने के हो...

रोजाना ब्रश करने के बावजूद भी मुंह से बदबू आने के हो सकते हैं ये कारण

अक्सर लोग कहते हैं कि जब वे सुबह सोकर उठते हैं तो उनके मुंह से बदबू आती है। कुछ लोग कहते हैं कि रात में भले ही सोने से पहले ब्रश किया हो फिर भी सुबह मुंह से बदबू आती है। पहली बात तो यह कि मुंह में हमेशा ही कुछ बैक्टीरिया रहते हैं। रात में मुंह में थूक का लेवल सामान्य से कम हो जाने की वजह से बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और यही दुर्गंध का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। असल में बैक्टीरिया को ऊर्जा अमीनो एसिड और प्रोटीन के पाचन से मिलती है। कुछ अमीनो एसिड में सल्फर पाया जाता है जो बैक्टीरिया के इस्तेमाल करने के बाद मुक्त हो जाता है। बैक्टीरिया के इस पाचन की प्रक्रिया में सल्फर के अलावा कुछ बदबूदार गैसें भी निकलती हैं। रिसर्च में पाया गया है कि सांस की दुर्गंध में कई चीजों का मिश्रण होता है। आइये आपको बताते हैं कि प्रतिदिन ब्रश करने के बावजूद मुंह से दुर्गंध क्यों आती है?

प्रतिदिन ब्रश करने के बावजूद मुंह से दुर्गंध क्यों आती है?

मसूढ़ों के रोग

मसूड़ों के रोग दांत पर प्लाक जमने के कारण होते है। प्लाक एक पिले सफेद रंग का पदार्थ होता है जो दांतों पर जम जाता है। इसके जमने का कारण ब्रश से दांतों का सही से साफ़ न हो पाना है मुख्य कारण है कि मुंह से दुर्गन्ध आ सकती है। दांतों के सही से साफ़ न होने के कारण मुँह से दुर्गंध या मसूढ़ों में जलन की समस्या आ सकती है।

धूम्रपान

जो लोग धूम्रपान करते है उन्हें मुँह से बदबू आने की समस्या होती है। इसका कारण सिगरेट में मौजूद तम्बाकू है। यह उत्पाद आपके मसूड़ों की बीमारी का कारण बन सकता है। इससे दुर्गंध आने की समस्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जाती है, धुम्रपान करने से केंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है तथा व्यक्ति की को मुंह का केंसर, अस्थमा आदि बीमारी भी हो जाती है।

गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग

इस रोग का कारण भोजन का अन्नपर्णाली में वापस आना होता है। ऐसा अपचित भोजन के वापस ऊपर आने के कारण होता है। भोजन के ऊपर आने के कारण मुँह से बदबू की समस्या उतपन्न होती है।

कुछ फूड्स

कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिनकी बदबू लम्बे समय तक रहती है। इन फूड्स में प्याज और लहसुन मुख्य रूप से आते हैं। ऐसे फूड्स के कारण मुँह से दुर्गंध आने का खतरा होता है। इनकी दुर्गंध मुँह में एक पुरे दिन तक रह सकती है। इसे दूर करने के लिए आप सेब और पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं और मुंह से आने वाली बदबू को खत्म कर सकते हैं।

कैविटी

कैविटी होने का कारण ब्रश का दांतों की दरारों के बीच साफ़ न कर पाना है। असल में यह कैविटी दांतों के बीच बैक्टीरिया के कारण होती है। यह बैक्टीरिया दांतों के बीच छिप जाते हैं और ब्रश से साफ़ नहीं हो पाते हैं। इनके दांतों के बीच छुपे होने के कारण यह साफ़ नहीं हो पाते और मुँह से बदबू आती है।

यह भी पढ़ें :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read