HomeHealthअगर आपको भी आता है दुसरे लोगों से ज्यादा पसीना तो हो...

अगर आपको भी आता है दुसरे लोगों से ज्यादा पसीना तो हो सकता है यह कारण! जानिए समस्या का उपाय

लोगों को गर्मी में पसीना आना आम बात है। पसीना आना आम तौर पर अच्छा माना जाता है। कित्नु जब किसी को बिना किसी कारण के बहुत अधिक पसीना आये तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। बहुत अधिक पसीना बीमारी की ओर संकेत करता है। जरूरत से ज्यादा पसीना आने को हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है। ज्यादा पसीना आने के बहुत से कारण हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ज्यादा पसीना आने के कारण और उपाय के बारे में जानेंगे।

ज्यादा पसीना आने के कारण

यदि आवश्यकता से ज्यादा पसीना आता है तो ये कुछ कारण हो सकता है:

  • हाइपरहाइड्रोसिस से पीड़ित लोगों में पसीने की ग्रंथियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं। इसी वजह से ज्यादा पसीना आने लगता है।
  • यदि आप ड्रग्स, अल्कोहल या स्मोकिंग का सेवन करते हैं तो इससे भी ज्यादा पसीना आने की समस्या हो सकती है।
  • आनुवांशिक समस्याओं के कारण ज्यादा पसीना आ सकता है।
  • तनाव, चिंता और अन्य मानसिक स्थितियों के कारण भी व्यक्ति को ज्यादा पसीना आने की समस्या हो सकती है।
  • यदि आप ऑयली चीजों का अधिक सेवन करते है तो ये भी अधिक पसीने का कारण हो सकता है।
  • कैफीन युक्त चीजों का अधिक सेवन से आपको ज्यादा पसीना आ सकता हैं।
  • अगर आप किसी बीमारी के चलते बहुत अधिक दवाईयों का सेवन कर रहे है तो यह भी ज्यादा पसीना आने का कारण हो सकता है।

ज्यादा पसीना आने से बचने के उपाय

इन बातों पर ध्यान दे कर आप ज्यादा पसीना आने से बच सकते है:

  • बहुत अधिक पानी पीये।
  • अपनी डाइट में अंगूर, बादाम, तरबूज़ और स्ट्रौबेरी जैसे फलो को जगह दे।
  • एलकोहॉल का सेवन न करे।
  • धूम्रपान से दूर रहे।
  • पसीना आने पर कॉटन के रुमाल से पोंछे।
  • रोज़ एक कप ग्रीन टी पीये।
  • दिन में तीन बार सनस्क्रीम लगाए कही आप घरके अंदर ही क्यों न हो।
  • आप अपने फेस पर आलू को हलके हाथ से रगड़ सकती है।
  • टमाटर की स्लाइस पर चीनी डाल कर रगड़े।

यह भी पढ़ें:

साइकिल चलाना या पैदल चलना क्या अच्छा है? क्या है ज्यादा फायदेमंद?
आँखों को धूप से बचाने के कुछ आसान उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read