HomeLifestyleइन तरीको से घर को गर्मी में भी रख सकते हैं ठंडा...

इन तरीको से घर को गर्मी में भी रख सकते हैं ठंडा !

जिस तरह ग्लोबल वार्मिंग बड़ रही है आने वाले समय में और भी अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, वर्तमान में ही इतनी अधिक गर्मी का अनुभव होता हैं कि इसे सहन करना काफी मुश्किल है और हम इससे बचने के सभी प्रयास करते हैं। फिर भी गर्मी से पूर्ण रूप से बच पाना सम्भव नहीं हैं तथा यह बाहर निकलने पर तो परेशान तो करती ही है, घर के अंदर भी काफी दिक्कत देती है। गर्मी के समय बाहर निकलने पर सूरज आग उगलता हुआ प्रतीत होता है और ज्यादा समय इसके नीचे रहना भी सम्भव नहीं है। हमेशा से ही कहा जाता है कि गर्मी से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने के लिए हमेशा हाइड्रेट रहने की कोशिश करें, ठंडे खाद्य पदार्थो का ज्यादा उपयोग करें और तेल, मसालों से बनी चीजो को कम ही खाएं। गर्मी के मौसम में घर में एंट्री लेते ही सबसे पहले फेन या AC चालु किया जाता है और रूम के तापमान को कम किया जाता है तथा ठंडक और आराम का अनुभव किया जाता है।

गर्मी के समय में आप बहुत से ऐसे तरीको का उपयोग कर सकते हैं जो आपके घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और आपके घर को तेज गर्मी के मौसम में भी बिना AC के रहने लायक बना सकते हैं। AC का उपयोग प्रकृति के लिए नुकसानदायक होता है और इससे बिजली का भी बिल भी ज्यादा आता है, इसीलिए AC का उपयोग न करते हुए अन्य तरीको से घर के तापमान को कम करे और ठंडा वातावरण निर्मित करे. गर्मी से बचने के लिए आप बहुत से छोटे छोटे बदलाव कर सकते हैं, जिससे की पंखा चलाने के बाद भी होने वाली गर्मी को कम किया जा सकता है या फिर पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।

इन तरीको से घर को रखे ठंडा

खिड़कियों को बंद रखें

गर्मियों के समय गर्म हवाएं काफी ज्यादा मात्रा में चलती है जिससे लू लगने का खतरा भी रहता है, खासकर बच्चो और बुजुर्गो को लू आसानी से चपेट में लेले लेती है। और यह गर्म हवा यदि खिड़की से घर में प्रवेश करे तो घर का तापमान भी बढ़ने लगता है और पंखे का असर कम हो जाता है, इसीलिए यह सुनिश्चित करें कि खिड़की दोपहर के समय बंद ही रखे, आप खिड़की चालु रखने का समय निर्धारित कर सकते हैं जसी सुबह और शाम के समय जब गर्म हवाएं नहीं चलती है और वातावरण ठंडा हो जाता है।

पेड़ और पौधे लगाएं

पेड़ पौधे गर्मी को कम करते हैं और अपने आस-पास के वातावरण को ठंडा करने में सहायक होते हैं। गर्मी के समय घर के आंगन में अपनी पसंद के अनुसार पेड़ और पौधे लगाना गर्मी को कम करने कल इए उठाया गया एक प्रभावशाली कदम हो सकता है। यह एक ऐसा तरीका है जो आपको परिणाम देने में समय लगा सकता है पर काफी लाभकारी हो सकता है। आप घर के सामने ऐसी जगहों का चयन करे ताकि पेड़ पौधे से आपके घर के प्रकाश की कमी न हो और आप आसानी से उन्हें बड़ा कर सके तथा उनकी देख रेख कर सकें।

बल्ब और उपकरण बंद रखने चाहिए

बल्ब घर के तापमान को बड़ा सकते हैं क्योंकि यह गर्मी उत्सर्जित करते हैं और इनके प्रकाश से उत्पन्न यह गर्मी रूम के तापमान को बड़ा देती है। बल्ब की जगह एल ई डी का प्रयोग करना चाहिए इससे इतनी अधिक गर्मी उत्पन्न नहीं होती है और बल्ब की तुलना में कमरे में कम गर्मी का अनुभव होता है। एलईडी लाइट्स कम विद्युत की खपत करती है इससे की बिजली का बिल भी कम आता है और आर्थिक लाभ भी मिलता है।

टेबल फेन से करे रूम को ठंडा

यदि AC का उपयोग करने की आदत लग चुकी है तो इसे आसानी से नहीं बदला जा सकता है, पर आप टेबल फेन के सामने बर्फ रख कर ठंडी हवा का अनुभव कर सकते हैं। आप टेबल फेन को आसानी से मूव कर सकते हैं और जिस दिशा में आप आराम करना पसंद करते हैं उस तरह उसे मोड़ सकते हैं, इसमें किसी तरह का कोई खर्च नहीं आता है और आप AC जैसी ठंडक का मजा ले सकते हैं।

घर को करे सफेद रंग

सफेद रंग प्रकाश को कम अवशोषित करता है जिससे की घर ठंडा बना रहता है, इसीलिए हो सकें तो अपने घर की बाहरी दीवारे सफेद रंग की रखे और गर्मी से बचे। बाज़ार में सोलर-रिफ्लेक्टिव व्हाइट पेंट उपलब्ध है जो घर के तापमान को कम रखने में काफी सहायक है, इनकी कीमत भी अधिक नहीं है और यह आसानी से बाज़ार में उपलब्ध है। इसकी मदद से दीवारों के साथ साथ टैरेस को ठंडा रखा जा सकता है। यदि आपके घर की बाहरी दीवारों पर सीधे धुप पड़ती है तो आपको इस पेंट को जरुर लगाना चाहिए इससे आपको गर्मियों में काफी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read