HomeGeneralऐसी 6 जगहें जहाँ महिलाओं का जाना हैं पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

ऐसी 6 जगहें जहाँ महिलाओं का जाना हैं पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

पहले की तुलना में अब पुरुष और महिलाओं में ज्यादा भेदभाव नहीं होता है, उन्हें एक समान ही माना जाता है तथा बराबर सम्मान दिया जाता है। पर इस दुनिया में कुछ ऐसे स्थान है जहाँ महिलाओं का जाना आज भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है इसके पीछे की वजह कई मान्यताएं तथा क़ानून है। इन स्थानों पर कोई भी स्त्री चाह कर भी नहीं जा सकती है। इन स्थानों में कुछ जगहें हमारे देश भारत की भी है जहाँ महिलाओ के प्रवेश पर प्रतिबन्ध है। आइये जानते है उन जगहों के बारें में –

ईरानी स्पोर्ट्स स्टेडियम

ईरान में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम है जहाँ महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबन्ध है। सन 1979 से यहाँ महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबन्ध है क्योकि सरकार का माना है यहाँ पुरुष शॉटस में खेलते हैं, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और ऐसे में महिलाओं का यहाँ होना ठीक नहीं है। इसीलिए यहाँ महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है।

कार्तिकेय मंदिर, भारत

भारत के राजस्थान में एक ऐसा मंदिर है जहां महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबन्ध है, यह मंदिर पुष्कर में स्थित है तथा भगवान कार्तिकेय को समर्पित है तथा वह अपने ब्रह्मचारी रूप में मौजूद है। यही कारण है कि इस मंदिर महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबद्ध लगाया गया है। माना जाता है कि अगर कोई महिला इस मन्दिर में प्रवेश करती है तो उसे श्राप लग जाता है।

बर्निंग ट्री क्‍लब, यूएस

बर्निंग ट्री क्‍लब यूएस का एक फेमस क्लब है जहां राष्ट्रपति से लेकर न्‍यायाधीश तक गोल्‍फ खेलने आते हैं, इस गोल्फ क्लब के कई नियम है उस मेसे एक नियम यह भी है कि इस बर्निंग ट्री क्‍लब में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबन्ध है।

​माउंट एथोस, ग्री

ग्रीस में एक ऐसा माउंट है जहाँ पिछले 1,000 वर्षो से ही महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबन्ध है, साथ ही अगर कोई जानवर भी फीमेल है तो उसे भी यहाँ जाने से रोक दोय दिया जाता है। माना जाता है कि स्त्री के प्रवेश से गुरुओं के ज्ञान यात्रा का मार्ग प्रभावित हो सकता है।

सबरीमाला, केरल

केरल के साबरमती मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबन्ध है, इस मंदिर के इस नियम को कई बार बदलने की कोशिश की गयी है परन्तु ऐसा नहीं हो सका। आज भी यहाँ 10 से 50 साल तक की महिलाएं नहीं जा सकती हैंं।

ओकिनोशिमा आइलैंड, जापान

ओकिनोशिमा आइलैंड जापान का एक प्रसिद्ध तथा पवित्र आइसलैंड है, यहाँ शिंटो परंपरा का पालन किया जाता है जिस कारण महिलाएं यहाँ प्रवेश नहीं कर सकती है।

यह भी पढ़ें –

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read