HomeDharmaये पौधे कभी घर में न लगाएं... नहीं तो हो जाएंगे कंगाल!!

ये पौधे कभी घर में न लगाएं… नहीं तो हो जाएंगे कंगाल!!

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज व्यक्ति के जीवन पर अपना प्रभाव डालती है। वास्तु शास्त्र में हर चीज रखने की एक निश्चित दिशा और स्थान बताया गया है और इसका पालन ना करने पर इसके दुष्प्रभाव झेलने पड़ते हैं। पेड़ पौधे हर घर की रौनक बढ़ने का काम करते है। यह आपके घर के वातावण को शुद्ध रखने में मदद करते हैं। लेकिन कुछ पौधे ऐसे है जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन घर में दुर्भाग्य लेकर आते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये पौधे कभी घर में न लगाएं, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल। इन पेड़-पौधों का संबन्ध आपके भाग्य और दुर्भाग्य से भी होता है। आइये जानते है उन पौधो के बारे में…

ये पौधे कभी घर में न लगाएं

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से दुर्भाग्य और कंगाली आती है। कई बार लोग अनजाने में इन पौधों को लगा लेते है जो आगे चलकर बर्बादी का कारण बनते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये पौधे घर में होने से घर का वैभव चला जाता हैऔर यह बहुत ही अशुभ होते है;

कांटेदार पौधे

घर हो या कार्यालय कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। गुलाब को छोड़कर आप कैक्टस, या अन्य आकर्षक दिखने वाले कांटेदार पौधों को रखने से बचें। इन पोधो से घर में तनाव का माहौल रहता है साथ ही ये आपसी मतभेद बढ़ाने का भी काम करते हैं।

इमली

वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली का पेड़ घर में नकारात्मकता लाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार इमली के पेड़ पर बुरी आत्माओ का वास होता है। इसे लगाने से घर में हमेशा डर और भय का माहौल बना रहता है। इसलिए इसे भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

मेहंदी

मेहंदी के पेड़ तो बहुत से घरों में मिल ही जाते हैं क्युंकि इनके पत्तों को घिसकर महिलाएं हाथों पर लगाने और बालों में भी लगाती रहती हैं। बहुत से लाभकारी गुण और औषधिओं से परिपूयर्ण होम के बावजूद वास्तु शास्त्र ने इस पौधे को घर में रखने की अनुमति नहीं दी है।

इनके अलावा कुछ और पौधे जो वास्तु के अनुसार घर में रखने पर आपको कंगाल कर सकते हैं

  • पीपल का पेड़ घर में होना अशुभ होता है।
  • बोनसाई का पेड़ घर में होने से घर के लोगो की प्रगति रुक जाती हैं।
  • यदि आपके घर के गमलो में लगे पड़े सुख गए हो तो उन्हें तुरंत ही निकल फेंके। रुके पौधे घर में रखना अशुभ होता है।
  • कपास का पौधा घर में या घर के आस पास हो तो उसे अभी ही हटा देना बेहतर होगा। कपास का पौधे घर में आने वाले धन और वैभव को पल में गायब कर देते हैं।
  • यदि आपने घर के डेकोरेशन के लिए पौधों को लटका रखा है तो ये बहुत ही अशुभ माना जाता हैं।

यह भी पढ़ें:

महिलाओं के लिए अलसी के फायदे : बहुत ही गुणकारी हैं फ्लैक्सीड!
जानिए मुल्तानी मिट्टी के चेहरे और त्वचा के लिए यह अनूठे फायदे

ज्यादा पसीना आने के कारण और उपाय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read