HomeHealthयोग करने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं

योग करने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं

योग शरीर, मन और आत्मा के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य का स्रोत है। इससे हमारा शारीरिक विकास होता है, मानसिक तनाव कम होता है और मन की शांति और आत्मीय एकाग्रता मिलती है। योग कई प्रकार के होते हैं। हम सभी योग से अवगत है पर योग से जुड़े कुछ साधारण से प्रश्नों के उत्तर हमे पता नही होते हैं जैसे योग करने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं? और यदि पी सकते है तो कितनी देर पहले और कितना? आदि। आपके दिन सभी प्रश्नों के उत्तर हम इस आर्टिकल में लेकर आये है तो जुड़े रहे इस आर्टिकल के साथ।

योग करने से पहले पानी पीना चाहिए या नहीं

योग शरीर, मन और आत्मा के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य का स्रोत है। इससे हमारा शारीरिक विकास होता है, मानसिक तनाव कम होता है और मन की शांति और आत्मीय एकाग्रता मिलती है , ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। योग करने से पहले दही, पानी, फलों की स्मूदी, शकरकंद, ओट्स या दलिया का सेवन फायदेमंद माना जाता है। योग करने से पहले आप पानी पी सकते हैं। लेकिन पानी पीने के तुरंत बाद योग न करें। यदि आपने पानी पिया है तो 10 से 15 मिनट बाद योग करें।

योग करने के कितने समय बाद पानी पीना चाहिए

योग के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। योगाभ्यास के लगभग 20-30 मिनट बाद पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। योग के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर और पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है। योग के बाद 30 मिनट तक कुछ भी नहीं खाना-पीना चाहिए। योग करने के कम से कम 1 घंटे बाद कुछ पौष्टिक आहार का सेवन करें। आप योग करने के बाद दही, अनाज, सब्जी नट्स आदि का सेवन कर सकते हैं। योगाभ्यास के बाद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read