पीरियड या माहवारी एक सामान्य प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है जिसमें आपके यूटेरस के अंदर से रक्त और ऊतक, वजाइना के द्वारा बाहर निकल जाते हैं। यह आमतौर पर महीने में एक बार होता है। सामान्य तौर पर पीरियड्स 28 से 35 दिन में आते है लेकिन अगर आपके पीरियड्स 35 दिन से बाद आते है तो उसे लेट पीरियड्स बोल सकते हैं। जब पीरियड्स टाइम पर नही आते तो ऐसे में महिलाये चिड़चिड़ापन आने के साथ साथ शरीर में और भी समस्या होने लगती हैं। कई बार तो महिलाएं पीरियड्स आने के या टाइम पर आने के लिए दवाई खा लेती हैं, कई बार दवाई से भी साइड इफेक्ट्स हो सकते है। यदि आपके भी इस सवाल से परेशान है कि पीरियड लेट हो तो क्या करे, तो हमको आपको कुछ घरेलू नुस्खे बनाएंगे जिनका आपके शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा।
पीरियड लेट हो तो क्या करे
पीरियड्स का लेट होना आज कल बहुत ही आम समस्या है जिसे अपनी डाइट में चेंज कर बिना किसी दवाई को लिए भी ठीक किया जा सकता हैं। यदि आपके पीरियड्स भी लेट हो रहे तो आप यह घरेलु नुस्खे try कर सकते है।
- रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी मिला कर पिए। हल्दी की तासीर है जो पीरियड्स को समय पर लेने में मदद करती हैं।
- आप आपने खाने में दालचीनी का प्रयोग करें। दालचीनी की तासीर भी गरम होती है। आप दालचीनी के पाउडर को दूध में मिला कर भी पी सकती है।
- एक गिलास पानी में २ चम्मच सौफ को रात भर के लिए भिगो कर रख दे और सुबह खली पेट इस पानी को छान कर पी ले। सौंफ के अंदर एंटीस्पास्मोडिक तत्व होते हैं जो कि पीरियड्स को सही रखने में मदद करते हैं।
- एक शोध के अनुसार पाया गया है कि स्ट्रेस से महिलाओं में पीरियड्स देरी से आते हैं। इसलिए स्ट्रेस से दूर रहे।
- अपनी जीवनशैली में योग और ध्यान को महत्व दे।
यह भी पढ़ें: