हिन्दू धर्म में महिलाओं को हमेशा से ही देवी का स्वरूप माना गया है तथा उनका अत्यधिक सम्मान किया जाता है, पर कलयुग में यह सम्मान कम होता जा रहा है और महिलाओं के प्रति अपराध बड़ रहे हैं। कहा जाता है कि एक स्त्री किसी भी व्यक्ति और परिवार की सफलता का कारण बन सकती है, परन्तु एक चरित्रहीन स्त्री पति के साथ साथ पुरे परिवार के लिए विनाश का कारण भी बन सकती है। एक सरल और संस्कारी स्त्री हमेशा ही अपने पति और परिवार की सम्मान की रक्षा करती है तथा अपनी मेहनत से और सहयोग से अपने घर के हर सदस्य की मदद करती है तथा उन्हें आपस में जोड़े रखती है। पर एक चरित्रहिन स्त्री सम्पूर्ण परिवार को बिखेर देती है तथा अपने स्वार्थ के लिए परिवार के सम्मान को भी अनदेखा कर सकती है। प्राचीन काल से ही स्त्रीयों पर काफी कुछ लिखा जा चुका है और कई ग्रंथो में तो उनके व्यवहार और लक्षणों के बारे में भी लिखा गया है की किस तरह एक चरित्रवान स्त्री और चरित्रहीन स्त्री में अंतर किया जा सकता है। आज के युग में बहुत सी ऐसी बातें है जो लोगों की विशेषताओं को आसानी से दर्शाती हैं। इन्ही बातों में अगर महिलाओं की बात की जाएँ तो इनका स्वभाव इनकी खूबियां बता सकते हैं। आइये आज हम आपको बताएंगे की भाग्यशाली स्त्री के लक्षण क्या हैं?
एक स्त्री कई कर्तव्यों को निभाती है यदि वह अपने कर्तव्यो को पूर्ण न करें तो इसका प्रभाव उसके साथ साथ अन्य लोगों पर भी पड़ता है, तथा एक संस्कारी स्त्री कभी भी अपने कर्तव्यो को नहीं भूलती है और न ही उन्हें नज़रंदाज़ करती है। विवाह से पहले अपने पिता के परिवार के लिए कार्य करती है तथा शादी के बाद अपने पति के परिवार के लिए। प्राचीन ग्रंथो के अनुसार आप कई तरीकों से एक भाग्यशाली स्त्री की पहचान कर सकते हैं और पहचान सकते हैं की केसी स्त्री आपके लिए और आपके परिवार के लिए भाग्यशाली होगी।
भाग्यशाली स्त्री के लक्षण क्या हैं ?
- लम्बे पैरों वाली लड़कियां लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती है। यह भी माना जाता है की जिनके घर लम्बी लड़कियां विवाह करके आती हैं उनके घर पैसों की कमी नहीं होती है। यह गुण भाग्यशाली होने का प्रमाण देते हैं।
- जिन लड़कियों का चौड़ा माथा होता है वे बहुत माहिर मानी जाती हैं। यह अपनी जिंदगी में आने वाली बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होती हैं। किसी स्त्री का चौड़ा सर उसके भाग्यवान होने की निशानी है।
- जिन लड़कियों के बाल लम्बे होते हैं, वे भाग्यशाली मानी जाती हैं। यह लड़कियां हर काम को अच्छे से मैनेज करने में माहिर होती है। इनकी किस्मत में सुख और खुशियां लिखी होती है।
- जिन लड़कियों की गर्दन सामान्य से थोड़ी लम्बी होती है, वे भाग्यशाली समझी जाती हैं। यह लड़कियां आत्मनिर्भर होने के साथ पारिवारिक सुख के लिए भी हर सम्भव प्रयास करती है।
- गहरी नाभि वाली लड़कियों को भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी लड़कियां अतिसुन्दर, रोमांटिक और मिलनसार प्रवृति की होती है। यह माना जाता है की इन्हे बेहद आकर्षित और सुन्दर लाइफ पार्टनर मिलता है।
- लम्बे हाथ वाली लड़कियां भी भाग्यशाली होती हैं। यह लड़कियां जिस भी परिवार में जाती हैं वहाँ का माहौल खुशनुमा कर देती है। इनके यह लम्बे हाथ एक शुभ संकेत देते हैं। यह सब बातें हस्तरेखा विशेषज्ञों द्वारा भी कही गयी है।
यह भी पढ़ें :