शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अलसी बहुत उपयोगी है। इसमें शरीर के लिए कई फायदेमंद पोषण तत्व होते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, लिग्नांस और अघुलनशील फाइबर होते हैं जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। जिन लोगों को देखने में दिक्क्त होती है उनके लिए अलसी खाना बहुत अच्छा साबित हुआ है। इससे आँखों की रौशनी बढ़ती है। यह एक गुणकारी औषधि है। अगर आपको अपना शरीर स्वस्थ रखना है तो अलसी को डाइट में जोड़ना चाहिए। आइये आपको बताते हैं कि अलसी की तासीर गर्म होती है या ठंडी?
अलसी की तासीर गर्म होती है या ठंडी?
अलसी की तासीर गर्म होती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बना रहता है। इसके साथ ही कई और फायदे भी होते हैं जैसे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, फैट कम करता है आदि। इसकी तासीर गर्म होने के कारण इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
अलसी के सेवन से फायदे
- यह आँखों की रौशनी के लिए फायदेमंद होता है। इससे कब्ज की समस्या से राहत भी मिलती है। इसका कारण इसमें मौजूद फाइबर होता है जो मल को ढीला कर कब्ज की समस्या से राहत देता है।
- अलसी का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके तेल को बालों में लगाने से काफी लाभ होता है।
- यह पुरुषों के लिए वरदान माना जाता है। इसके सेवन से इनफर्टिलिटी की समस्या, प्रोस्टेट कैंसर, यौन संबंधी विकार, बाल झड़ने की समस्या, स्पर्म काउंट कम होने जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
- इसके सेवन से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। इससे वजन कम होने का कारण है इसमें डायट्री फाइबर जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: